कोतवाली अयोध्या क्षेत्र के रानोपाली इलाके में एक किशोर के साथ कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन किशोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों का आरोप है कि तीन किशोरों ने पीड़ित के साथ कुकर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपित किशोरों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू की। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपित किशोरों ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। पीड़ित किशोर को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।