राजेश वर्मा अपनी पत्नी अनीक्षा वर्मा के साथ किसी निजी कार्य से रिश्तेदार के यहां रामपुर भगन जा रहे थे। इसी दौरान रामपुर भगन पेट्रोल पंप के सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
अयोध्या जिले के थाना महाराजगंज क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी पूरा बाजार की ग्राम सभा रसड़ा निवासी राजेश वर्मा पुत्र त्रिभुवन वर्मा (उम्र लगभग 40 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान लखनऊ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को राजेश वर्मा अपनी पत्नी अनीक्षा वर्मा के साथ किसी निजी कार्य से रिश्तेदार के यहां रामपुर भगन जा रहे थे। इसी दौरान रामपुर भगन पेट्रोल पंप के सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
हादसे में राजेश वर्मा और उनकी पत्नी अनीक्षा वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अनीक्षा वर्मा का इलाज मंडलीय चिकित्सालय में कराया गया, जबकि राजेश वर्मा की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक राजेश वर्मा अपने परिवार के इकलौते जिम्मेदार सदस्य थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं। उनकी असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है तथा गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। शुक्रवार को सरयूघाट दिलासीगंज पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक मौजूद रहे।