फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राम मंदिर संग विकास और वैभव का संगम बनी अयोध्या

Sun, 09 Nov 2025 08:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
11-  राम मंदिर के हक में सुप्रीम कोर्ट से आए फैसले की वर्षगांठ पर रविवार को रामलला के दरबार में - फोटो : credit
विज्ञापन
अयोध्या। छह वर्ष पहले नौ नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर के हक में आए निर्णय ने न केवल करोड़ों आस्थावानों के अरमान पूरे किए, बल्कि अयोध्या की किस्मत भी बदल दी। रविवार को राममंदिर के पक्ष में आए फैसले की छठवीं वर्षगांठ पर रामनगरी उत्सव में लीन रही। सरयू तट से लेकर मठ-मंदिरों तक श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम दिखाई दिया।
विज्ञापन

सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब रामलला के दर्शन के लिए उमड़ पड़ा। मंदिरों में भजन-कीर्तन और मठों में सत्संगों की ध्वनि से पूरी रामनगरी जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी। नौ नवंबर 2019 को जब राम मंदिर के हक में सुप्रीम कोर्ट से निर्णय आया तो न सिर्फ रामलला की टेंट से रिहाई हुई, बल्कि अयोध्या का संताप भी मिट गया। सदियों तक उपेक्षित रही अयोध्या आज विश्व की सुंदरतम नगरी बनने की ओर अग्रसर है।
फैसले की वर्षगांठ का उल्लास देर शाम मां सरयू की आरती में भी दिखा। आरती घाट जय श्रीरम व सरयू मैया के जयघोष से गूंज रहा था। आरती के संयोजक महंत शशिकांत दास ने कहा कि नौ नवंबर का दिन इतिहास का स्वर्णिम दिन बन चुका है। बताया कि रोजाना 501 बत्ती की आरती होती है, फैसले की वर्षगांठ पर 2100 बत्ती की महाआरती कर खुशी प्रकट की गई ।
विज्ञापन


श्रद्धालु बोले- यह दिन हमेशा याद रहेगा
श्रद्धालु सरिता मिश्रा (वाराणसी) ने भावुक होकर कहा कि हमें तो याद ही नहीं था कि आज फैसले की वर्षगांठ है। इस पवित्र दिन पर रामलला के दर्शन कर बहुत प्रसन्नता हो रही है। यह दिन हमेशा याद रहेगा। अवनीश तिवारी (लखनऊ) ने कहा कि राममंदिर के साथ अयोध्या का विकास देखकर गर्व होता है। सड़कें, घाट, सुविधाएं, सब कुछ बदल गया है, पर सबसे सुंदर परिवर्तन लोगों के चेहरे पर दिखती प्रसन्नता है। इसकी वजह यहां की समृद्धि है।
डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन
राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ रही है। फैसले की छठवीं वर्षगांठ पर रामलला का दरबार श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। देर शाम तक डेढ़ लाख श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके थे। राम मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के बाद से ही रोजाना एक लाख से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
छह वर्षों में अभूतपूर्व रहा है अयोध्या का विकास दर
पर्यटन के जानकारी साकेत महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ़ सुधीर राय कहते हैं कि अयोध्या अब सिर्फ एक तीर्थ नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन केंद्र बन चुकी है। इसकी नींव राम मंदिर के हक में आए फैसले ने छह वर्ष पूर्व रखी थी। राम मंदिर के कारण हर साल लाखों पर्यटक यहां आ रहे हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा बल मिला है। अध्ययन में यह बात सामने आई है कि सिर्फ छह वर्षों में अयोध्या का विकास दर अभूतपूर्व रहा है। रेाजगार के नए अवसर बने हैं, स्थानीय व्यापार में चार से पांच गुना वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें