फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अभी सिहरन देंगी रातें, दिन में धूप से मिलती रहेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। इन दिनों मौसम दोहरे स्वरूप में दिख रहा है। रात में हल्की ठंड के साथ सिहरन महसूस हो रही है तो दिन में धूप निकलने के चलते ठिठुरन से लोगों का कोई वास्ता नहीं पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से न्यूनतम तापमान में गिरावट बरकरार है। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। अगले तीन से चार दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन


पिछले 15 दिनों में एक-दो दिनों को छोड़ दें तो मौसम एक जैसा रूख बनाए हुए है। अधिकतम तापमान 28 से 30 और न्यूनतम 15 से 22 के बीच बना हुआ है। 31 अक्तूबर को अधिकतम तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री कम 23.5 पर पहुंच गया था। जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान इस सीजन के अपने सबसे निचले स्तर सामान्य से एक डिग्री कम 13.5 रहा। इन परिस्थितियों में सामान्य तौर पर दिन में धूप निकल रही है और रात में हल्की ठंड हो रही है।

इसी कड़ी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 31 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक 16 रहा। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सीताराम मिश्र के अनुसार अभी अगले तीन से चार दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। रात के तापमान में गिरावट रहेगी और दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य रहेगा। इसके बाद आसमान में बादलों के आने के साथ कोहरे की संभावना बन सकती है। ऐसी स्थिति में ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें