फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय की बेटियों का ताइक्वांडो में दम, ऑल इंडिया प्रतियोगिता में जीते सिल्वर व ब्रॉन्ज

Sun, 22 Mar 2026 09:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
डल के साथ मौजूद महिला खिलाड़ी और कोच।
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की महिला खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उड़ीसा के बालासोर स्थित फकीर मोहन यूनिवर्सिटी में आयोजित इस प्रतियोगिता में ताइक्वांडो के क्योरगी इवेंट के 57 किलोग्राम भार वर्ग में मानसी विष्ट ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं, 53 किलोग्राम भार वर्ग में गायत्री शुक्ला ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर विश्वविद्यालय की झोली में एक और उपलब्धि डाली। विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेलों में सफलता के लिए मानसिक तत्परता और तकनीकी कौशल का समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है और विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में टीम के साथ कोच प्रमोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें