फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अवध विश्वविद्यालय की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 18 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय की सीईटी-2024 के अंतर्गत पीएचडी प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 18 अप्रैल निर्धारित की गई है। इस प्रवेश परीक्षा में लगभग 1600 से अधिक अभ्यर्थियों के सम्मिलित होने की संभावना है, जिनमें अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी शामिल हैं। परीक्षा की सभी तैयारियां प्रथम चरण में पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय परिसर में ही आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र 10 अप्रैल से ऑनलाइन उपलब्ध होंगे, जिन्हें विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।

प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. फर्रुख जमाल के अनुसार परीक्षा के 48 घंटे के भीतर आंसर की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्नों को लेकर कोई आपत्ति या संशय हो, तो उसके समाधान के लिए विश्वविद्यालय के माध्यम से ईमेल आईडी भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिस पर अभ्यर्थी अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों को आगे मौखिक परीक्षा (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें