अयोध्या। नगर निगम ने बकाया गृह एवं जलकर की वसूली के लिए अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट क्षेत्र में 11 बकायेदारों के भवनों व प्रतिष्ठानों पर कुर्की संबंधी कार्रवाई की। इन पर कुल 74 लाख 48 हजार 336 रुपये कर बकाया था। कार्रवाई के दौरान 14 लाख 54 हजार 939 रुपये जमा कराए गए।
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार ने बताया कि नियमानुसार वसूली की प्रक्रिया अपनाई गई। कार्रवाई की जद में होटल समेत कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान रहे। एक मामले में संबंधित पार्षद ने तीन दिन में बकाया जमा कराने का आश्वासन दिया।
एक बकायेदार की दुकान बंद मिली, जिसे टीम ने चिह्नित किया। कार्रवाई में कर निर्धारण अधिकारी, जोनल अधिकारी और राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे। अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने समय से कर जमा करने की अपील की।