फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाने के लिए 22 को ट्रैक पर उतरेंगे खिलाड़ी

Sun, 18 Oct 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाने के लिए जिले के युवा एथलीट 22 अक्टूबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, डाभासेमर में दमखम दिखाएंगे। जिला स्तरीय सब जूनियर और जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर 13 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी नवंबर में हैदराबाद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-16 बालक-बालिका वर्ग में 60 और 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला प्रक्षेपण, भाला फेंक, 80 मीटर बाधा दौड़ और पेंटाथलॉन की स्पर्धाएं होंगी। वहीं, अंडर-14 वर्ग में ट्रायथलॉन की तीन स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में 14 और 16 वर्ष तक के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।
राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट का आयोजन 14 से 16 नवंबर तक तेलंगाना के हैदराबाद स्थित वोक्ससेन विश्वविद्यालय में होगा। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि यह प्रतियोगिता जिले के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर देगी। आयोजन की जिम्मेदारी सचिव परमेंद्र सिंह और आयोजन सचिव रोहित त्रिपाठी संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें