फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भीड़ बढ़ने पर सात कतारों में होंगे रामलला के दर्शन

Sun, 26 Oct 2025 10:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
17- राम मंदिर परिसर में सर्च अ​​भियान के दौरान मौजूद एसपीसुरक्षा - पुलिस
विज्ञापन
अयोध्या। कार्तिक मेला नजदीक है और श्रद्धालुओं की भीड़ दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसी के मद्देनजर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर की सुरक्षा सख्त कर दी गई है। शनिवार रात सुरक्षाकर्मियों ने पूरे मंदिर क्षेत्र में सघन सर्च अभियान चलाया। हर कोने, गलियारे और परकोटे का बारीकी से निरीक्षण किया गया ताकि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की चूक की गुंजाइश न रहे।
विज्ञापन


कार्तिक मेले का शुभारंभ 30 अक्तूबर को 14 कोसी परिक्रमा के साथ होगा। परिक्रमा मेले में 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है। परिक्रमार्थी रामलला व हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाने जरूर पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखकर तैयारी शुरू कर दी गई है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने बताया कि अभी रामलला के दर्शन पांच कतारों में हो रहे हैं, भीड़ बढ़ने पर कतार की संख्या बढ़ाकर सात कर दी जाएगी। दर्शन मार्ग पहले से सीसीटीवी कैमरे, फेस रिकॉग्निशन सिस्टम और मेटल डिटेक्टर से आच्छादित है।
उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर की संवेदनशीलता को देखते हुए शनिवार की रात सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस, पीएसी और केंद्रीय बलों के जवानों ने मंदिर के गर्भगृह से लेकर प्रांगण, दर्शन मार्ग, पार्किंग जोन और निकास द्वार तक हर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील किया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन

मंदिर सुरक्षा में तैनात विशेष दस्ते

एसपी सुरक्षा ने बताया कि मंदिर परिसर की सुरक्षा में सीआरपीएफ, पीएसी, एसएसएफ, कमांडोज, बम डिस्पोजल स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और एंटी ड्रोन टीम तैनाती है, जो लगातार निगरानी करती है। हर प्रवेश द्वार पर तीन स्तरीय जांच की व्यवस्था है। करीब तीन हजार सुरक्षाकर्मी मंदिर परिसर की सुरक्षा में पहले से तैनात हैं। एक हजार से अधिक सीसीटीवी के जरिये पूरे परिसर की 24 घंटे निगरानी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें