फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में नौ व्यवसायों के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अयोध्या। पीढ़ियों से पारंपरिक व्यवसाय कर रहे कारीगरों के लिए इस बार अपने हुनर को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का अवसर है। जिले में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत नौ पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े लोगों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। योजना के अंतर्गत बढ़ई, नाई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री, हलवाई, मोची और धोबी व्यवसाय से जुड़े कारीगरों को निशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवेदन 20 जुलाई तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं।


प्रदेश सरकार की इस योजना का लक्ष्य ऐसे पारंपरिक कारीगरों को नई तकनीक और आधुनिक कार्यप्रणाली से जोड़ना है, जिनका व्यवसाय वर्षों से परिवारों की आजीविका का आधार रहा है। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों द्वारा कार्य की गुणवत्ता, आधुनिक उपकरणों के उपयोग, उत्पाद की बेहतर फिनिशिंग, बाजार की मांग और स्वरोजगार से जुड़े पहलुओं की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद पात्र लाभार्थियों को उनके कार्य के अनुरूप आधुनिक टूलकिट उपलब्ध कराई जाती है। पिछले वर्ष करीब 1100 कारीगरों को इस योजना का लाभ मिला था। इस वर्ष 1100 से अधिक कारीगरों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के सहायक प्रबंधक केके सिंह ने बताया कि योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासी आवेदकों को मिलेगा। आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और वह संबंधित पारंपरिक व्यवसाय से जुड़ा होना चाहिए। एक परिवार से केवल एक सदस्य ही आवेदन कर सकेगा। इसके अलावा, आवेदक पहले से किसी समान सरकारी मार्जिन मनी आधारित वित्तपोषित योजना का लाभार्थी नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


आवेदन के लिए क्या करना होगा
20 जुलाई तक एमएसएमई विभाग के पोर्टल www.msme.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें,
न्यूनतम आयु 18 वर्ष, संबंधित पारंपरिक व्यवसाय का प्रमाण-पत्र (ग्राम प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका/नगर निगम के पार्षद के माध्यम से प्रमाणित), आधार कार्ड और राष्ट्रीयकृत बैंक में बचत खाता आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें