फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रोशनदान तोड़कर घर में घुसे चोर, 4.06 लाख नकद और गहने समेटे

विज्ञापन
चोरों ने बिखेरा सामान।
विज्ञापन

विज्ञापन
पूरा बाजार। महराजगंज थाना क्षेत्र के वाकरगंज बाजार में एक बंद मकान से चोरों ने करीब 4.06 लाख रुपये की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। चोर रोशनदान तोड़कर घर में घुसे और वारदात को अंजाम देकर चलते बने। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दुर्गापुर रमपुरवा निवासी सुमित कुमार तिवारी ने महराजगंज थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनके भाई सुशील कुमार तिवारी वाकरगंज बाजार में परिवार सहित रहते हैं। 02 जुलाई की रात करीब एक बजे सुशील तिवारी को सीने में दर्द हुआ। इसके बाद पूरा परिवार मकान में ताला लगाकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ चला गया। उपचार के बाद परिवार 05 जुलाई को अपने पैतृक गांव लौट गया। 07 जुलाई की सुबह करीब साढ़े 10 बजे मकान की जांच की गई तो सब कुछ सामान्य मिला। पीड़ित के अनुसार, 08 जुलाई की शाम करीब सात बजे जब वे दोबारा मकान पहुंचे तो पीछे का रोशनदान टूटा हुआ था। घर के सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर से करीब 4.06 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। चोरी हुए आभूषणों में दो सोने की चेन, चार सोने की अंगूठियां, सोने का मंगलसूत्र, सोने की झुमकी, सोने की सुई-धागा, सोने के लॉकेट की माला, चांदी की चेन, करधन, सात जोड़ी पायल और 10 जोड़ी बिछिया शामिल हैं। महराजगंज थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें