फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे का होगा सत्यापन

Tue, 23 Sep 2025 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में जिस्मफरोशी के कारोबार पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए अब एसएसपी ने ठोस पहल की है। मंगलवार को अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए उन्होंने अयोध्या धाम और फैजाबाद शहर के सभी होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे के सत्यापन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात फतेहगंज स्थित खीरगली में संचालित राणी सती गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी पर हो रहे जिस्मफरोशी के इस कारोबार से स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे थे। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। वहीं, मंगलवार के अंक में ‘जिस्मफरोशी के कारोबार से पहले भी शर्मसार होती रही अयोध्या’ शीर्षक खबर प्रकाशित की गई, जिसमें पूर्व की कई घटनाओं का जिक्र किया गया।
इसे संज्ञान लेकर एसएसपी ने शहर के होटल, होमस्टे और गेस्ट हाउस में संचालित हो रहीं अनैतिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंंने सीओ अयोध्या देवेश चतुर्वेदी और सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें