फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तीसरे दिन भी बंद रहा अनुकल्प के चाचा का मेडिकल स्टोर्स

Thu, 09 Jul 2026 08:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोप में जेल में बंद अनुकल्प मिश्र से जुड़े लोगों से जांच टीम लगातार पूछताछ कर रही है। इसी क्रम में, जांच टीम ने मंगलवार को अनुकल्प के चाचा रामेंद्र मिश्रा और ज्वेलर्स विजय कौशल को पूछताछ के लिए बुलाया था।
विज्ञापन


इनायतनगर बाजार में रमन मेडिकल स्टोर चलाने वाले रामेंद्र मिश्रा और ज्वेलर्स विजय कौशल को टीम अपने साथ ले गई थी। पूछताछ के बाद मंगलवार शाम तक ज्वेलर्स को छोड़ दिया गया। अनुकल्प की रिमांड मिलने के बाद बुधवार को विजय को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया और फिर छोड़ दिया गया। बृहस्पतिवार को ज्वेलर्स की दुकान सामान्य दिनों की तरह खुली रही। वहीं, अनुकल्प के चाचा का मेडिकल स्टोर तीसरे दिन भी बंद रहा। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि अनुकल्प के चाचा को पूछताछ के बाद छोड़ा गया या हिरासत में लिया गया।
इस संबंध में इनायतनगर के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे ही अनुकल्प से जुड़े लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। साइबर थाने की पुलिस ने ज्वेलर्स और मेडिकल स्टोर संचालक को पूछताछ के लिए बुलाया था। उन्होंने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, अनुकल्प से जुड़े लोगों से पूछताछ जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें