अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को नशामुक्ति जागरूकता रैली और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इससे पूर्व कौटिल्य प्रशासनिक भवन में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विकास कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा और समयबद्धता की समीक्षा की गई। महिला छात्रावास और शिक्षक कॉलोनी तक आवागमन की बाधाएं दूर करने के साथ जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
सेवा संकल्प अभियान के तहत कैडेट्स ने नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली। डॉ. गीतिका श्रीवास्तव ने रैली को हरी झंडी दिखाई। कैप्टन प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में कैडेट्स ने विभिन्न संकायों और विभागों में विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
प्रबंधन एवं उद्यमिता विभाग में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें बीबीए पंचम सेमेस्टर के अनुभव वैश्य प्रथम, खुशी सिंह द्वितीय और अभिषेक यादव तृतीय स्थान पर रहे।