फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया अन्नकूट महोत्सव: 56 भोग से हुआ रामलला का अभिनंदन, पूरे वैभव से किया गया परंपरा का निर्वहन

Sat, 02 Nov 2024 06:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

रामनगरी में पूरे वैभव से अन्नकूट की परंपरा का निर्वहन किया गया। 56 भोग से रामलला का अभिनंदन किया गया। मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद भगवान को भोग लगाया गया। 
विज्ञापन
अन्नकूट महोत्सव: 56 भोग से हुआ रामलला का अभिनंदन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी अयोध्या में शनिवार को श्रीराम के लंका विजय कर लौटने की खुशी में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। भगवान को रामनगरी के हजारों मंदिरों में 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस दौरान भक्तों की भीड़ और जयकारे से रामनगरी उत्साहित दिखी। श्रीराम जन्मभूमि में विराजमान रामलला को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर भवतों को प्रसाद वितरित किया गया। कर्नाटक के श्रद्धालुओं ने अपने हाथों से भोग बनाकर रामलला को समर्पित किया।

विज्ञापन


मान्यता है कि 14 साल वनवास और लंका विजय के दौरान भगवान राजकीय सुख-सुविधा से सर्वथा दूर रहे। इसलिए अयोध्या आने पर उन्हें वैभव प्रदान करने में कोई कसर न छोड़ी जाए, इसी भाव के अनुरूप रामनगरी के हजारों मठ-मंदिरों में भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। 

Trending Videos

रामायण युग से परंपरा का आज भी प्रवाहमान

अशर्फी भवन में विभिन्न प्रकार के अनुष्ठानों के मध्य भगवान लक्ष्मी नारायण को 56 प्रकार के व्यंजनों को भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर जेवनार गायन भी हुआ। श्रीधराचार्य ने कहा कि श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में उन्हें तरह-तरह के पकवान खिलाए गए, उनके प्रति श्रद्धा अर्पित करने की होड़ थी, रामायण युग की यह परंपरा आज भी प्रवाहमान है।

यह भी पढ़ेंः- UP By-Election: बटेंगे तो कटेंगे पर मायावती का वार, बोलीं-बीएसपी से जुड़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे और सुरक्षित रहेंगे

 

56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया

हरिधाम गोपाल पीठ में जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य ने कहा कि अन्नकूट का उत्सव प्रभु से समीपता का अहसास कराता है। यहां विराजमान भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। यहां एडीएम सिटी सलिल पटेल, एडीएम सिटी मधुबन सिंह, एडीएम एलओ अनिरुद्ध सिंह, श्रीराम अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी वाईपी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः- Lucknow News: दिवाली पर मकान...गोदाम सहित 73 स्थानों पर लगी आग, युवक का चेहरा झुलसा; दमकलकर्मियों ने पाया काबू

 
विज्ञापन

अन्नकूट महोत्सव की परंपरा भव्यता पूर्वक निभाई गई

इसी तरह सियाराम किला झुनकी घाट में महंत करुणानिधान शरण की अध्यक्षता में विभिन्न अनुष्ठानों के मध्य भगवान को 56 व्यंजनों का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद बांटा गया। पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विहिप के शरद शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ रही। दशरथ महल, कनक भवन, मणिरामदास की छावनी, लक्ष्मण किला, श्रीरामबल्लभाकुंज, बिड़ला धर्मशाला, तिवारी मंदिर, नाका हनुमान गढ़ी सहित अन्य मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव की परंपरा भव्यता पूर्वक निभाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें