फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: छह महीने पहले 150 करोड़ से बना ओवरब्रिज धंसा

Fri, 08 Aug 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर सहादतगंज बाईपास तिराहे पर 150 करोड़ रुपये की लागत से बना ओवरब्रिज धंस गया। इस कारण यातायात रोकना पड़ा। इसका निर्माण छह माह पहले ही हुआ था। इतनी जल्दी ओवरब्रिज धंसने से इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़ा हो गया। इसकी बाउंड्री पर भी दरारें साफ दिखाई दे रही हैं। शुक्रवार सुबह (एनएचएआई) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की स्थानीय इकाई को पुल की सड़क धंसने की जानकारी हुई। तुरंत अधिकारी व इंजीनियर मौके पर पहुंचे और पुल पर आवागमन बंद कर दिया। एनएचएआई के जेई योगेंद्र कुमार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते पुल का हिस्सा धंसा है। मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है और पुल पर आवागमन को परिवर्तित कर दिया गया। बताया कि दो दिन में यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें