फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बड़ी बहन शांता ने रामलला के लिए भेजी राखी

Fri, 08 Aug 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामलला की बड़ी बहन शांता की ओर से रामलला समेत चारों भाइयों के लिए राखी व 56 भोग भेजा गया है। ऋंगि ऋषि आश्रम पर चल रहे तीन दिवसीय रक्षाबंधन महोत्सव के आखिरी दिन शुक्रवार को रक्षा सूत्र थाल में सजाकर गाजे-बाजे के साथ महिलाओं ने शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन

इससे पहले तीसरे दिन महोत्सव का आरंभ सत्यनारायण भगवान की कथा से हुआ। कथा के बाद मा शांता के मंदिर के पास उपस्थित महिला श्रद्धालुओं ने थाल में भगवान राम के रक्षाबंधन को सजाया और पुजारी महेंद्र गोस्वामी ने आरती-पूजन किया। गाजे-बाजे के साथ आश्रम प्रांगण में शोभा यात्रा निकाली गई। टोकरी में फल, मेवा , मिठाई, पकवान लेकर सुभाष सिंह की अगुवाई में छह रामरथ और अन्य गाड़ियों में सवार होकर श्रद्धालुओं का जत्था राम जन्मभूमि अयोध्या के लिए रवाना हुआ।
दोपहर करीब दो बजे शोभायात्रा कारसेवक पुरम पहुंची। जहां पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को रक्षासूत्र की थाल व अन्य उपहार भेंट किया गया। चंपत राय ने बताया कि रक्षा सूत्र व उपहार शुक्रवार की देर शाम मंदिर में पहुंचा दिए गए हैं। शनिवार को पुजारी रामलला को रक्षा सूत्र बांधेंगे। बताया कि पूरे देश से रामलला के लिए रक्षा सूत्र भेजा जाता है, जितने भी रक्षा सूत्र आए हैं सभी को रामलला के चरणों में समर्पित किया जाएगा। मधुबनी शैली में बनी जरी और मोतियों से राखी बनी है। महाराष्ट्र से भी राखी आई। लखनऊ से केले के रेश पर राखी बनाकर भेजी गई है।
विज्ञापन

महंत हेमंत दास ने कहा कि त्रेतायुगीन इस परंपरा का निर्वहन सदियों से किया जा रहा है। इसी क्रम में ऋंगि ऋषि आश्रम से अयोध्या तक भव्य रक्षा सूत्र शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान विहिप के प्रवक्ता शरद शर्मा, सुबोध मिश्र, शशि प्रभा सिंह, प्रसून लता, आकाश सिंह, नेहा तिवारी, मधुबन सिंह, ब्रह्मानंद पांडेय ,जन्मेजय सिंह, जितेंद्र सिंह , प्रियांशु सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें