फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भरभरा कर गिरा पुराना मकान युवक की मौत, दो अन्य घायल

Sun, 05 Oct 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
52-बीकापुर के जाना बाजार रोड पर मकान गिरने के बाद घटनास्थल का जायजा लेते सीओ पियूष व अन्य पुलिस
विज्ञापन
बीकापुर। कोतवाली के सामने जाना बाजार रोड के किनारे स्थित एक मकान रविवार दोपहर बाद करीब दो बजे भरभरा कर धराशायी हो गया। हादसे में शेरपुर पारा निवासी श्रवण यादव (24) की मौत हो गई। जबकि, मकान स्वामी समेत दो लोग घायल हो गए। मौके से कोई विस्फाेटक वस्तु, सिलिंडर आदि नहीं मिला है।
विज्ञापन

जाना बाजार रोड के किनारे तेंदुआमाफी नगर पंचायत निवासी विवेकानंद पांडेय (25) का पुराना मकान है। इसी के पीछे बने नए मकान में उनका परिवार निवास करता है। इस मकान को उन्होंने निजी कार्यालय बनाया था। रविवार दोपहर लगभग दो बजे वह मकान में धेनुवांवा निवासी विजय यादव (31) और श्रवण यादव के साथ मौजूद थे। इस बीच तेज आवाज के साथ उनका मकान ढह गया।
मकान का मलबा सड़क और आसपास के मकान तक पहुंच गया। मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कोतवाली से करीब 200 मीटर दूरी होने से प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज पुलिस कर्मियों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकलवाकर सीएचसी बीकापुर भिजवाया। वहां डॉ. अनुराग गुप्ता ने श्रवण को मृत घोषित कर दिया और गंभीर रूप से घायल विजय व विवेकानंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताया गया कि घायल विजय यादव नगर पंचायत बीकापुर कार्यालय में लिपिक हैं। मकान स्वामी विवेकानंद पांडेय बीकापुर तहसील में एक लेखपाल के मुंशी हैं। घटना के बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह, सीओ बीकापुर पीयूष और एसडीम श्रेया मौके पर पहुंचीं। जेसीबी से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला के अलावा बीकापुर कोतवाली, तारुन और हैदरगंज थाने की पुलिस भी मौजूद रही।
करीब एक घंटे तक जांच-पड़ताल के दौरान सड़क के दोनों तरफ आवागमन बंद रहा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि मकान अत्यंत जर्जर था। इसके निर्माण में सरिया का बहुत कम प्रयोग किया गया था। सीओ पीयूष ने बताया कि ईंट का बना मकान करीब 30 वर्ष पुराना और जर्जर अवस्था में था। कोई संदिग्ध वस्तु, विस्फोटक या सिलिंडर के अवशेष नहीं मिले हैं।

52-बीकापुर के जाना बाजार रोड पर मकान गिरने के बाद घटनास्थल का जायजा लेते सीओ पियूष व अन्य पुलिस

52-बीकापुर के जाना बाजार रोड पर मकान गिरने के बाद घटनास्थल का जायजा लेते सीओ पियूष व अन्य पुलिस

52-बीकापुर के जाना बाजार रोड पर मकान गिरने के बाद घटनास्थल का जायजा लेते सीओ पियूष व अन्य पुलिस

52-बीकापुर के जाना बाजार रोड पर मकान गिरने के बाद घटनास्थल का जायजा लेते सीओ पियूष व अन्य पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें