फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामलला को अर्पित हुआ 56 व्यंजनों का भोग

Wed, 11 Nov 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
अर्पित किया गया 56 भोग।
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव के उल्लास के बाद बुधवार को रामनगरी में अन्नकूट महोत्सव की धूम रही। भगवान श्रीराम के लंका विजय के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाए जाने वाले इस पर्व पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान हुए। रामलला समेत नगर के सैकड़ों मठ-मंदिरों में भगवान को छप्पन प्रकार के पकवानों का भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान रामलला को विधि-विधान से छप्पन भोग समर्पित किया गया। भोग अर्पण के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही और जय श्रीराम के उद्घोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

अन्नकूट महोत्सव के पीछे मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने 14 वर्ष का वनवास बिताया और लंका विजय के बाद अयोध्या लौटे। वनवास के दौरान उन्होंने राजसी सुख-सुविधाओं से दूरी बनाए रखी थी। ऐसे में उनके अयोध्या आगमन पर स्वागत और सम्मान स्वरूप उन्हें विविध पकवान अर्पित किए जाने की परंपरा शुरू हुई। समय के साथ यह परंपरा अन्नकूट महोत्सव के रूप में स्थापित हो गई।
विज्ञापन


प्राचीन पीठ दशरथ महल में स्वामी देवेंद्र प्रसादाचार्य के संयोजन में महोत्सव मनाया गया। यहां धनुषधारी भगवान की भव्य महाआरती उतारी गई। इसके बाद विविध व्यंजनों से सजे छप्पन भोग अर्पित किए गए।

हरिधाम गोपाल पीठ में भी अनुष्ठानों के बीच भगवान लक्ष्मी नारायण को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस दौरान पारंपरिक जेवनार गायन ने आयोजन को विशेष स्वरूप दिया। जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य ने कहा कि भगवान श्रीराम के वन से लौटने पर उनके स्वागत और सत्कार के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह था।

सियाराम किला झुनकी घाट में महंत करुणानिधान शरण की अध्यक्षता में धार्मिक अनुष्ठान हुए। भगवान को छप्पन भोग अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। इसके अलावा कनक भवन, मणिरामदास की छावनी, लक्ष्मण किला, श्रीरामवल्लभाकुंज, बावन मंदिर, तिवारी मंदिर और नाका हनुमानगढ़ी समेत रामनगरी के प्रमुख मंदिरों में भी अन्नकूट महोत्सव परंपरागत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें