फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रुदौली में तीन माह के भीतर लगेगी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा

Sat, 30 May 2026 09:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
लोकमाता अहिल्लाबाई होल्कर जयंती समारोह में सम्मानित की गई मातृश​क्तियां।
विज्ञापन
बाबा बाजार। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती की पूर्व संध्या पर नगर पंचायत मां कामाख्या धाम में एक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने रुदौली में अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि तीन माह के भीतर प्रतिमा लगाई जाएगी और एक स्मृति द्वार भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर न्याय, सुशासन और नारी सशक्तिकरण की प्रतीक थीं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों और सामाजिक सुधार के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष शुक्ला ने लोकमाता के जीवन को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने लोगों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर किया। पाल समाज के लोगों ने अतिथियों का स्वागत फूल-मालाओं से किया। कार्यक्रम का आयोजन सभासद मुकेश पाल और पाल समाज के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें