फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: ट्रक की चपेट में आकर वृद्ध की मौत, साथी घायल

Tue, 03 Feb 2026 09:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। जबकि, बाइक पर सवार उनका साथी घायल हो गया। हादसा मंगलवार की सुबह कोतवाली अयोध्या के लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बूथ नंबर चार के पास हुआ है।
विज्ञापन

बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के जमौली पांडेय का पुरवा निवासी जगप्रसाद यादव (62) अपने साथ दुर्गा प्रसाद यादव (55) के साथ मेडिकल कॉलेज दर्शननगर में भर्ती एक मरीज देखने जा रहे थे। बूथ नंबर चार के पास राजस्थान के पंजीकरण संख्या के ट्रक ने उनकी बाइक में साइड मार दी। दुर्घटना में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जगप्रसाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दुर्गा प्रसाद का इलाज चल रहा है।
वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। मौके पर आए चौकी इंचार्ज रानोपाली राहुल वाजपेयी ने ट्रक कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि घायल की हालत अब सामान्य है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें