31- सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर धनराशि संगृहीत करते एनसीसी कैडेट्स- विश्वविद्यालय
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिसर में एनसीसी कैडेट्स ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह को बैज लगाने के साथ परिसर के विभिन्न विभागों में जाकर धनराशि संगृहीत की। इस अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों के कल्याण के लिए समर्पण और सम्मान व्यक्त किया। कंपनी कमांडर कैप्टन प्रो. शैलेंद्र वर्मा के नेतृत्व में कैडेट्स ने वित्त अधिकारी पूर्णेंदु शुक्ल, कुलानुशासक प्रो. एसएस मिश्र, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. नीलम पाठक व अन्य शिक्षकों को बैज लगाया। इस अवसर पर छात्र प्रतिनिधि ज्ञान चौधरी, सीनियर अंडर ऑफिसर प्रसिद्ध यादव, अंडर ऑफिसर सूर्यकेतु मिश्र, लक्ष्मी चौधरी, सुनैना यादव व कैडेट आर्यन सिंह मौजूद रहे।