फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राजा मान सिंह व उसकी पत्नी की नहीं कम हो रहीं मुसीबतें

Tue, 09 Dec 2025 09:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सपा के जिला पंचायत सदस्य राजा मान सिंह और उसकी पत्नी नीतू सिंह को गैंगस्टर कोर्ट की अदालत ने जमानत देने से इंकार कर दिया। इससे उनकी मुसीबतें खत्म नहीं हो पा रही हैं। कई आपराधिक मुकदमों में अदालत ने जमानत पर रिहा करने का आदेश पारित किया है, लेकिन एक के बाद एक अपराधों में नाम आने से जेल से रिहाई मुश्किल होती जा रही है ।
विज्ञापन

14 नवंबर को पूराकलंदर के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह को क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह सूचना मिली कि सपा नेता राजा मान सिंह एक संगठित गिरोह का सरगना है। समाज में भय दिखाकर भौतिक व आर्थिक लाभ लेने के लिए समाज विरोधी क्रिया कलाप कर रहा है। उनके प्रार्थना पत्र पर राजा मान सिंह, उनकी पत्नी नीतू सिंह सहित 15 लोगों के विरुद्ध थाना पूरा कलंदर में गैंगस्टर एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की गई।
आरोपी राजा मान सिंह ने कोर्ट में दाखिल जमानत अर्जी में अपने को निर्दोष बताते हुए कहा कि राजनीतिक प्रभाव में उसके खिलाफ सात मुकदमे दर्ज किए हैं। इसके पहले उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है। उसके व उसकी पत्नी के पास जो भी संपत्ति है, वह पैतृक व उपहार में मिली है। सपा का जिला पंचायत सदस्य होने के नाते उसने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का समर्थन नहीं किया। इसलिए फर्जी मुकदमे में फंसाकर उसका राजनैतिक कॅरियर बर्बाद करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, अभियोजन ने राजा मान सिंह व नीतू सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र का प्रबल विरोध किया। तर्क दिया मान सिंह के खिलाफ कई थानों में 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। नीतू सिंह भी उसके क्रियाकलाप में सहयोगी है। न्यायाधीश ने आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जमानत अर्जी निरस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें