फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अमानीगंज ने जीता जिला बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का खिताब

Sun, 15 Nov 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। बेसिक शिक्षा परिषद की दो दिवसीय जिला बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में अमानीगंज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। विभिन्न खेल और सांस्कृतिक स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन के दम पर अमानीगंज ने कुल 172 अंक हासिल किए। मिल्कीपुर 129 अंकों के साथ दूसरे और बीकापुर 81 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में अंकेश और बालिका वर्ग में प्रज्ञा ने बाजी मारी। वहीं, जूनियर स्तर पर सिद्धार्थ और सृष्टि चैंपियन बने।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, कबड्डी और खो-खो सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में बीकापुर के अंकेश प्रथम, अमानीगंज के आशु द्वितीय और हैरिंग्टनगंज के सत्यम तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में अमानीगंज के आदित्य ने पहला, मिल्कीपुर के अंशुमन ने दूसरा और हैरिंग्टनगंज के सत्यम ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद में अंकेश प्रथम रहे। कबड्डी में मिल्कीपुर की टीम विजेता और मवई की टीम उपविजेता रही।

प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 और 100 मीटर दौड़ में प्रज्ञा ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में मानसी अव्वल रहीं, जबकि कबड्डी में अमानीगंज की टीम विजेता बनी। जूनियर बालिका वर्ग की 200 और 400 मीटर दौड़ में अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो में अमानीगंज और कबड्डी में मया की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


जूनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में बीकापुर के अर्चित और 600 मीटर दौड़ में मिल्कीपुर के आशुतोष अव्वल रहे। गोला फेंक में मया के प्रियांशु, लंबी कूद में मिल्कीपुर के अंश और थ्रो स्पर्धा में मिल्कीपुर के अभय शंकर ने पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी में मया और खो-खो में अमानीगंज की टीम विजेता रही। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अंताक्षरी में मिल्कीपुर, समूह गान और एकल अभिनय में अमानीगंज की टीम प्रथम रही। योग प्रतियोगिता में भी अमानीगंज ने बाजी मारी।

समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में खेल संसाधन बढ़ने से बच्चों को प्रतिभा निखारने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद ने अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर जिला व्यायाम शिक्षक विश्वनाथ सिंह, धीरज शुक्ला, सरवरे आलम, हरकिशन निषाद और पंकज द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें