फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत का आरोप

Fri, 18 Sep 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मवई। थाना क्षेत्र में एक क्लीनिक संचालक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा है। पत्नी दुर्गा देवी का आरोप है कि गलत इंजेक्शन के कारण उनके पति धर्मवीर यादव की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दुर्गा देवी ने बताया है कि बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे पति की तबीयत खराब हुई थी। वह उन्हें परौली चौराहे स्थित लवलेश की क्लीनिक पर ले गईं। आरोप है कि लवलेश ने धर्मवीर को एक इंजेक्शन लगाया जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ती देखकर कथित चिकित्सक धर्मवीर को बाइक पर बैठाकर मवई चौराहे की ओर ले जा रहा था। नहर के पास पहुंचते ही धर्मवीर ने दम तोड़ दिया।
दुर्गा देवी का आरोप है कि लवलेश शव को एंबुलेंस से घर छोड़कर भागने का प्रयास कर रहा था। लोगों ने उसे रोका, लेकिन वह मौके से भाग निकला। दुर्गा देवी ने लवलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ रुदौली अरविंद सोनकर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई बता सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें