फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गोताखोर ग्रुप से हुई युवती के शव की पहचान, हत्या की पुष्टि

Fri, 18 Sep 2026 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सरयू नदी के निकट दशरथ पथ पर गड्ढे में मिले युवती के शव की पहचान गोताखोरों के व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो डालने के बाद हुई। युवती 15 सितंबर को अपनी बीमार बहन की सेवा के लिए गोंडा से अयोध्या निकली थी। उसके भाई ने उसे दोपहर करीब दो बजे बस में बैठाया था।
विज्ञापन

16 सितंबर की सुबह करीब सात बजे दशरथ पथ के पास सरयू के पानी से भरे गड्ढे में उसका शव मिला। पुलिस ने पहचान के लिए शव की फोटो गोताखोर ग्रुप-2026 में साझा की थी। पोस्टमार्टम में धारदार हथियार से गले की नस कटने से मौत की पुष्टि हुई है।
दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड जांच हेतु प्रयोगशाला भेजी गई है। अयोध्या कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि पहचान के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे परिजन शव लेकर गोंडा रवाना हो गए।बताया कि परिवारजनों ने 15 सितंबर को गोंडा में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें