फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बीकापुर बार एसोसिएशन चुनाव में सभी नामांकन मिले वैध

Fri, 12 Jun 2026 09:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 के लिए नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को पूरी हुई। जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। चुनाव अधिकारी अवध राम यादव ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


बृहस्प्तिवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त हुई थी। जांच के समय एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अवधेश प्रताप पांडेय और निर्वाचन अधिकारी अवध राम यादव उपस्थित थे। अध्यक्ष पद के लिए वंशीधर शुक्ल, सीताराम दुबे, शिवनाथ सिंह ने नामांकन किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक सिंह और सुरेंद्र पांडेय उम्मीदवार हैं। मंत्री पद के लिए राम सिंह यादव और कुश कुमार राय ने पर्चे भरे हैं। संयुक्त मंत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकारी और कनिष्ठ कार्यकारी पदों के लिए भी कई उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं।
नामांकन पत्रों की वापसी 15 जून को होगी। प्रत्याशियों की अंतिम सूची 16 जून को प्रकाशित की जाएगी। मतदान 27 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा भी 27 जून की शाम को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें