फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप: यूपी बालिका टीम फाइनल में

Sat, 02 May 2026 09:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
हरिद्वार में अतिथियों के साथ मौजूद उत्तर प्रदेश की टीम।
विज्ञापन
अयोध्या। हरिद्वार में एक से तीन मई तक आयोजित ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में शनिवार को उत्तर प्रदेश की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। पूरे टूर्नामेंट में टीम का दबदबा देखने को मिला।
विज्ञापन

लीग मुकाबले में उत्तर प्रदेश ने जम्मू-कश्मीर को हराकर जीत की शुरुआत की। इसके बाद तमिलनाडु और बिहार को पराजित करते हुए टीम ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टरफाइनल में पांडिचेरी को 30 रनों से हराकर टीम ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश का मुकाबला ऑल इंडिया इंडस्ट्रियल बोर्ड, झारखंड की मजबूत टीम से हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी टीम ने 8 ओवर में 3 विकेट खोकर 60 रन बनाए। इसमें मुस्कान (16 रन), ऋषिका (18 रन), दिव्यानी (15 रन) और नीलम (8 रन) का अहम योगदान रहा।
जवाब में झारखंड की टीम उत्तर प्रदेश के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 8 ओवर में 38 रन पर ऑल आउट हो गई। यूपी की ओर से ऋषिका और देवयानी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि नेहा, शालिनी और नंदिनी को 1-1 सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जीत के साथ उत्तर प्रदेश की बालिका टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है और खिताब पर नजरें टिका दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें