फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रवि योग में अयोध्या आएंगे अखिलेश यादव, विपरीत राजयोग का भी बन रहा संयोग

Sun, 15 Nov 2026 01:59 PM IST
Bhupendra Singh नितिन मिश्र, अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर राजनीतिक हलचल के साथ-साथ ज्योतिषीय चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण शर्मा के अनुसार इस दिन बनने वाले विशेष योग और 'विपरीत राजयोग' से उन्हें राजनीतिक चर्चा व लाभ तो मिलेगा, लेकिन उसे स्थायी सफलता में बदलना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की 12 दिसंबर को प्रस्तावित अयोध्या यात्रा सियासी हलचल के साथ ज्योतिषीय चर्चाओं के केंद्र में भी है। अखिलेश यादव पहले ही कह चुके हैं कि वह ग्रह-नक्षत्र देखकर अयोध्या आएंगे। ऐसे में उनकी यात्रा की तारीख को लेकर ज्योतिषीय गणनाएं भी चर्चा में हैं। ज्योतिषीय आकलन के अनुसार, यह दिन उन्हें राजनीतिक चर्चा और लाभ दिला सकता है, लेकिन इस लाभ के स्थायी होने पर संशय है।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण शर्मा के अनुसार, 12 दिसंबर शनिवार को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इस दिन तृतीया और चतुर्थी तिथि का संयोग भी बनेगा। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी सूर्य और शनिवार के स्वामी शनि हैं। ऐसे में सूर्य और शनि का प्रभाव एक साथ रहने से दिन में मिश्रित ऊर्जा का संयोग बन रहा है। इस दिन रवि योग पूरे दिन प्रभावी रहेगा, जबकि सूर्योदय से सुबह 11:36 बजे तक जयद योग रहेगा। इसके बाद रिक्ता तिथि और शनिवार के संयोग से सम योग की स्थिति बनेगी। सूर्य और शनि के परस्पर विपरीत प्रभाव को विपरीत राजयोग के रूप में भी देखा जा रहा है।

आचार्य प्रवीण के अनुसार, ज्योतिषीय गणना में इस यात्रा से अखिलेश यादव को राजनीतिक चर्चा और लाभ मिलने के संकेत हैं। यात्रा के दौरान उनका पक्ष और राजनीतिक गतिविधियां सुर्खियों में रह सकती हैं। हालांकि, विपरीत राजयोग के प्रभाव के चलते इस लाभ को स्थायी सफलता में बदलना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

दर्शन के बाद साधु-संतों से करेंगे मुलाकात

अखिलेश यादव अपने अयोध्या दौरे के दौरान रामनगरी के साधु-संतों से भी मुलाकात कर सकते हैं। वह सरयू तट स्थित प्राचीन पीठ करतलिया आश्रम भी जा सकते हैं। आश्रम के महंत बालयोगी रामदास ने बताया कि अखिलेश कई बार आश्रम आने का वादा कर चुके हैं। ऐसे में उनके अयोध्या दौरे के दौरान आगमन की उम्मीद है। यदि वह आते हैं तो उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा वह जानकीघाट बड़ास्थान मंदिर पहुंचकर साधु-संतों से आशीर्वाद भी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें