फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजीत को जनता ने चुना, भाजपा विधायक सरकारी : सांसद

Sun, 09 Feb 2025 08:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अमानीगंज। मिल्कीपुर उपचुनाव हारने के बाद रविवार को पांच नंबर चौराहे पर हुई बैठक में सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि जनता ने अपने मतों से अजीत प्रसाद को विधायक चुना है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक सरकारी विधायक हैं। मतदान केंद्र में अधिकारियों ने वोट डाले। लगभग 50,000 बाहरी गुंडे भाजपा को वोट देने आए थे। लोगों ने 10-10 वोट भाजपा को देना कुबूल भी किया है।
विज्ञापन

कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा के ही रायपट्टी बूथ के एक मतदाता के छह वोट डालने का वीडियो भी वायरल हुआ। कहा कि पीठासीन अधिकारियों को 10,000 रुपये भाजपा की तरफ से दिया गया था। उनके पास इसका सबूत है। बाहर के भाजपा के गुंडों को सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पकड़ा भी है। मिल्कीपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी वोट की डकैती कराने में शामिल थे। तीनों थानों की पुलिस, उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर, जिलाधिकारी, एसएसपी ने भी भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाताओं को लाठी-डंडा व गोली के बल पर डराया-धमकाया। निष्पक्ष चुनाव होता समाजवादी पार्टी की बड़ी जीत होती। उपचुनाव में हुई वोटों की डकैती के मामले को लोकसभा में भी उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें