फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अयोध्या से उड़ने वाली फ्लाइटों का किराया बढ़ा, 500 से 1500 रुपये तक महंगे हुए टिकट, जानें कारण?

Fri, 03 Apr 2026 05:34 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या से उड़ने वाली फ्लाइटों का किराया बढ़ गया है। प्रति टिकट 500 से 1500 रुपये तक महंगे हुए हैं। इसके साथ ही यात्रियों पर बोझ बढ़ा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हवाई जहाज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेट फ्यूल यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में एक अप्रैल से हुई बढ़ोतरी के बाद अयोध्या एयरपोर्ट से उड़ने वाली फ्लाइटों का किराया बढ़ गया है। एयरलाइंस कंपनियों ने फ्यूल सरचार्ज लागू कर दिया है। इससे हवाई यात्रा महंगी हो गई है और आम यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। 

विज्ञापन


एटीएफ की कीमत में लगभग 8.5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसके बाद जेट फ्यूल की कीमत करीब 96,638 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़कर लगभग 1,04,927 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। 

हवाई जहाज। - फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, अयोध्या एयरपोर्ट पर हर महीने लगभग 1500 किलोलीटर जेट फ्यूल की खपत होती है। जेट फ्यूल की कीमत बढ़ने का असर आने वाले समय में फ्लाइट किराए पर और देखने को मिल सकता है। प्रतिदिन औसतन 400 केएल कि खपत हो जाती है।

अयोध्या से उड़ान भरने वाली एयरलाइंस

अयोध्या एयरपोर्ट से मौजूदा इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर की उड़ानें संचालित हो रही हैं। इन एयरलाइंस की फ्लाइटें दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और हैदराबाद रूट पर संचालित होती हैं। एटीएफ महंगा होने के बाद एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा एयर ने टिकट पर फ्यूल सरचार्ज लगाना शुरू कर दिया है। 

इंडिगो ने घरेलू उड़ानों पर दूरी के अनुसार 425 रुपये से लेकर 2300 रुपये तक फ्यूल चार्ज लागू किया है। अयोध्या से दिल्ली की दूरी लगभग 500-600 किमी है, इसलिए इस रूट पर लगभग 275 से 400 रुपये तक फ्यूल सरचार्ज देना होगा। वहीं मुंबई और बेंगलुरु रूट पर 800 से 950 रुपये तक अतिरिक्त देना पड़ेगा।
विज्ञापन

आम लोगों की जेब पर कितना बोझ

यदि कोई व्यक्ति अयोध्या से दिल्ली हवाई यात्रा करता है तो उसे अब पहले की तुलना में लगभग 800 से 1500 रुपये अधिक खर्च करना पड़ेगा। वहीं मुंबई या बेंगलुरु जाने पर एक टिकट पर 1200 से 2200 रुपये तक अतिरिक्त खर्च आ सकता है।

आज का अयोध्या से फ्लाइट किराया (वेबसाइट अनुसार)

रूट   पुराना किराया आज का किराया
दिल्ली 2500 - 3500 4282 - 5950
मुंबई   5000 - 6000 6500 - 8483
बेंगलुरु 6000 - 7000 7404 - 11862
अहमदाबाद 4500 - 5500 5937 - 9312
हैदराबाद 5000 - 6000 8072 - 11439
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें