सोहावल। रौनाही-ड्यौढ़ी संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण में भेदभाव करके बभनियांवा के पास ईदगाह पर अतिक्रमण न हटाने को लेकर हिंदू संगठनों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के जिला मंत्री लालजी शर्मा का आरोप है कि रौनाही-ड्यौढ़ी संपर्क मार्ग पर बभनियांवा के पास सड़क की जमीन पर अतिक्रमण करके ईदगाह बनाया गया है। शिकायत करने पर राजस्वकर्मी झूठी रिपोर्ट लगाकर उपजिलाधिकारी को भ्रमित कर रहे हैं। सड़क के चौड़ीकरण का हवाला देकर दुकानों और मकानों पर बुल्डोजर चलाया गया, लेकिन पीडब्लूडी के अधिकारियों ईदगाह पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं हुई। संगठन ने 30 जून को चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।-संवाद