फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विवि: स्नातक अंतिम वर्ष में आस्था ने किया टॉप

Wed, 22 May 2024 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में बुधवार को स्नातक अंतिम वर्ष के पांचों महाविद्यालयों का फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया। प्रदेश के चारों कृषि विश्वविद्यालयों के साथ-साथ देशभर में स्नातक अंतिम वर्ष का रिजल्ट घोषित करने में कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या का नाम पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि समय से पूर्व रिजल्ट घोषित होने से छात्र-छात्राएं अगले सत्र की पढ़ाई के लिए शिक्षण संस्थानों में प्रवेश ले सकेंगे। नियुक्ति के लिए समय पर आवेदन भी कर सकेंगे। रिजल्ट में कृषि महाविद्यालय मुख्य परिसर की आस्था सिंह ने 8.792 ओजीपीए के साथ टॉप किया है। वहीं वैशाली सिंह 8.567 ओजीपीए के साथ दूसरे व रमन पटेल 8.501 ओजीपीए के साथ तीसरे स्थान पर रहे। फिशरीज महाविद्यालय में श्रेया राव 8.810 ओजीपीए के साथ टॉप पर रहीं। दूसरे पर मोहम्मद मेराज 8.521 ओजीपीए और तीसरे स्थान पर 8.179 ओजीपीए के साथ आकृति श्रीवास्तव रहीं। उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय में 8.566 ओजीपीए के साथ अमित कुमार प्रथम, मृनालिनी सिंह 8.560 ओजीपीए के साथ दूसरे और अतुल सिंह सैनी ने 8.425 ओजीपीए के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इंजीनियरिंग कॉलेज अंबेडकरनगर के पलक प्रवीन 8.952 ओजीपीए के साथ टॉपर बने। सामुदायिक विज्ञान में 8.867 ओजीपीए के साथ आरुषी पांडेय टॉप पर रहीं। कृषि महाविद्यालय परिसर कोटवा, आजमगढ़ के फैजल ने 8.624 ओजीपीए के साथ टॉप किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें