फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: टैक्स के बकायेदारों के बाद अब अवैध होर्डिंग्स पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। नगर निगम ने गृह और जल कर के बड़े बकायेदारों के खिलाफ कुर्की अभियान के बीच अब अवैध प्रचार होर्डिंग पर भी शिकंजा कस दिया है। वार्षिक शुल्क जमा न करने पर 10 यूनीपोल से प्रचार सामग्रियां हटवा दी गई हैं। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र में 40 अवैध वॉल पेंटिंग पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद कई एडवरटाइजिंग एजेंसियों की ओर से करीब 50 की संख्या में यूनीपोल लगवाए गए हैं। इसके लिए एडवरटाइजिंग एजेंसियों को अनुमति लेने के साथ नगर निगम में प्रति यूनीपोल एक लाख रुपये वार्षिक शुल्क जमा करना होता है। इतना ही नहीं विभिन्न भवनों की छतों पर भी होर्डिंग्स लगवाने के लिए नगर निगम से अनुमति लेने के साथ वार्षिक शुल्क जमा करने का प्रावधान है।

शहर में देवकाली, पुष्पराज चौराहा, सिविल लाइन और सदर तहसील रोड पर 10 यूनीपोल को अनुमति की प्रक्रिया और वार्षिक शुल्क जमा किए बगैर प्रचार के लिए उपयोग में लाया जा रहा था। इनसे संबंधित एडवरटाइजिंग एजेंसियों को नगर निगम की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था। इसके बाद भी शुल्क न जमा किए जाने पर प्रचार सामग्री हटवाने की कार्रवाई की गई। अब इन्हें नए सिरे से अनुमति की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इतना ही नहीं वार्षिक शुल्क के साथ जुर्माना भी अदा करना होगा।
विज्ञापन


कर अधीक्षकों और प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम गठित

इस बारे में अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार ने बताया कि विज्ञापनों की होर्डिंग्स नगर निगम की आय का एक प्रमुख माध्यम है। इसीलिए इन्हें लगवाने वाली एजेंसियों की ओर से शुल्क जमा करने में लापरवाही बरते जाने पर अभियान चलाकर कार्रवाई करने के लिए कर अधीक्षकों और प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम गठित की गई है। इसी कड़ी में भवनों पर रूफ टॉप होर्डिंग्स और वॉल पेंटिंग करवाने वाली एजेंसियों पर भी नियमित तौर पर शुल्क जमा कर अनुमति प्राप्त करने के लिए शिकंजा कसा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें