फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दुल्हन को मारकर आधे घंटे तक बैठा रहा दूल्हा, फिर फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सुहागरात के दिन दूल्हे ने रात करीब 12 बजे पहले दुल्हन को मौत के घाट उतारा। इसके बाद लगभग आधे घंटे तक वह कमरे में ही बैठा रहा। कुछ देर बाद ही खुद भी फंदे से लटककर दी जान। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। हालांकि घटना की वजह अब भी रहस्यमय बनी हुई है।
विज्ञापन

कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज मुरावन टोला निवासी प्रदीप कुमार और खंडासा थाना क्षेत्र के डीलीसरैया निवासी मंतूराम की पुत्री शिवानी की शादी 7 मार्च को हुई थी। शनिवार को विदा होकर दुल्हन ससुराल पहुंची। सभी रस्मों-रिवाजों को निभाते हुए रात में लगभग 11 बजे प्रदीप अपने कमरे में दुल्हन के पास चला गया। इस दौरान दोनों सामान्य अवस्था में राजी-खुशी से रहे। सुबह दोनों का शव मिलने से परिवार में हलचल मच गई। मौके पर पुलिस को घटनास्थल से प्रदीप का मोबाइल फोन मिला था, वहीं दुल्हन के पास कोई फोन नहीं था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, लेकिन अब तक घटना की मूल वजह तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है।
हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने घटना की तस्वीर कुछ साफ की है। रविवार की अपराह्न लगभग तीन बजे दुल्हन का पोस्टमार्टम हुआ था। डॉक्टरों के अनुसार पोस्टमार्टम के समय दुल्हन की मौत लगभग 15 घंटे पहले हुई थी। जबकि 03:30 बजे प्रदीप के शव का पोस्टमार्टम हुआ, इस समय तक लगभग 15 से 16 घंटे पहले उसकी मौत का अनुमान लगाया गया। इस तरह जाहिर है कि दुल्हन की हत्या के बाद प्रदीप लगभग आधे घंटे अपने कमरे में ही था।
विज्ञापन

अनुमान है कि शायद आत्मग्लानि, पश्चाताप, समाज या जेल के भय से उसने आत्महत्या की होगी। हालांकि यह सब सिर्फ अनुमान ही बनकर रह गए हैं। पुलिस या परिजनों के पास भी इसे लेकर कोई तथ्य नहीं हैं। प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में घटना की कोई ठोस वजह नहीं पता चली है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीडीआर भी खंगाला जा रहा है।
09:53 बजे भांजे को किया था कॉल
-पुलिस के अनुसार मृतक प्रदीप के मोबाइल फोन की काॅल हिस्ट्री में आखिरी काॅल उसके भांजे अनुज को किया गया था। अनुज ने पूछताछ में बताया कि प्रदीप ने उनसे नया मोबाइल फोन रविवार को खरीदने को कहा था। माना जा रहा है कि दुल्हन के पास कोई फोन न होने पर उसे नया फोन देना चाह रहा था।
खुद के ही नंबर पर टाइप मिला अधूरा मैसेज
-पुलिस के अनुसार प्रदीप के मोबाइल फोन में एक मैसेज अधूरा टाइप मिला है। इसमें उसने दुल्हन का नाम लिखा है। आगे कोई भी शब्द नहीं लिखा मिला है। इससे भी पुलिस कोई अनुमान नहीं लगा पा रही है।
सीडीआर से भी नहीं मिला कोई सुराग
पुलिस ने प्रदीप के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली है, लेकिन इससे भी कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगे हैं। ज्यादातर काॅल शादी से संबंधित ही रही हैं। मोबाइल फोन में कोई संदिग्ध चैटिंग, फोटो, वीडियो आदि नहीं मिले हैं।
परिजनों ने कार्रवाई से किया इंकार
दूल्हे-दुल्हन के परिजनों ने किसी तरह की पुलिसिया कार्रवाई से इंकार किया है। दोनों परिवारों की आम सहमति से रविवार की देर शाम दोनों के शवों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर कर दिया गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें