फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईएन नंबर के बिना प्रवेश नहीं रुकेगा: बीएसए

Tue, 21 Apr 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पीईएन (परमानेंट एजुकेशन नंबर) के अभाव में बच्चों का प्रवेश न रोका जाए। यह आदेश उन शिकायतों के बाद आया है, जिसमें कुछ विद्यालय बिना पीईएन नंबर के दाखिला देने से मना कर रहे थे।
विज्ञापन

बीएसए लालचंद ने बताया कि कई मान्यता प्राप्त विद्यालयों को अभी तक यू-डायस कोड नहीं मिला है। इस कारण छात्रों का पीईएन नंबर जनरेट नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि इसमें छात्रों की कोई गलती नहीं है, इसलिए उनका प्रवेश बाधित करना पूरी तरह गलत है। निर्देशों में कहा गया है कि पहले बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। इसके बाद संबंधित विद्यालय एसओ-2 फॉर्म भरकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के माध्यम से पीईएन नंबर जारी कराएं। बीएसए ने चेतावनी दी है कि यदि कोई विद्यालय इस आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें