कृषि कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे भाकियू के कार्यकर्ता।
अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद जिले में यूरिया खाद की बिक्री पर लगी रोक हटा दी गई है। कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय पर धरना दिया और प्रदर्शन किया। वे यूरिया खाद की बिक्री पर लगी रोक हटाने की मांग कर रहे थे।
भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि मौजूदा समय में तमाम फसलों में डालने के लिए किसानों को खाद की जरूरत है। जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्रा ने बताया कि गत वर्षों की तुलना में इस वर्ष अधिक बिक्री के कारण जमाखोरी पर अंकुश के लिए रोक लगाई गई थी। उन्होंने आश्वस्त किया कि फार्मर आईडी के साथ यूरिया उपलब्ध होगी और कोई भी जरूरतमंद किसान वंचित नहीं रहेगा।