फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शृंगी ऋषि आश्रम घाट पर परखी प्रशासनिक तैयारी

Thu, 06 Aug 2026 09:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
महबूबगंज। आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर प्रशासनिक अमले ने बृहस्पतिवार को श्री शृंगी ऋषि आश्रम घाट का निरीक्षण किया। एसडीएम सदर की अगुवाई में सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद किया गया।
विज्ञापन


एसडीएम सदर आनंद तिवारी ने घाट और आश्रम परिसर का निरीक्षण किया। सरजू घाट पर बैरिकेडिंग के लिए बाढ़ खंड विभाग के जेई को आदेश दिए गए। रास्तों की बैरिकेडिंग, रात में लाइटिंग और सफाई की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान शेरवा घाट को सौंपी गई। बिजली विभाग के एसडीओ दिलासीगंज को बिजली दुर्घटनाओं की रोकथाम का जिम्मा मिला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. इंद्रजीत वर्मा को मेडिकल व्यवस्थाएं मुहैया कराने को कहा गया। थाना इंचार्ज अभिमन्यु शुक्ला को जल और थल दोनों जगह की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। एसडीएम सदर ने कहा कि उनके कार्यकाल में कांवड़ यात्रा सुलभ, सुरक्षित और सुंदर होनी चाहिए। उन्होंने इच्छा जताई कि किसी भी कांवरिया को प्रशासन की ओर से कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। इस दौरान तहसीलदार सदर धर्मेंद्र कुमार, बीडीओ मया विकास मिश्रा, थाना इंचार्ज गोसाईगंज अभिमन्यु शुक्ला और सत्येंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इनसेट

सुरक्षा का खाका खींचा

सोहावल। सावन मेला और कांवड़ियों के आवागमन मार्ग पर सुरक्षा के मद्देनजर तहसील प्रशासन ने बृहस्पतिवार को मुआयना किया। एसडीएम गजेंद्र सिंह ने सरयू तट ढेमवा घाट पर सुरक्षा बंदोबस्त, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था के लिए राजस्व व पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया। लोहियापुल से कोटसराय के बीच हाईवे पर स्थित दुकानों को साफ-सफाई रखने और मांसाहारी खाद्य पदार्थों से दूर रहने के निर्देश दिए गए। टोल प्लाजा के रेस्टोरेंट पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। दुकान के सामने प्रबंधक और संचालक का बोर्ड लगाना भी आवश्यक बताया गया है। तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने चेतावनी दी कि निर्देशों की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। संवेदनशील प्रतिष्ठानों को सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें