अयोध्या। त्योहारों पर भीड़ को देखते हुए रेलवे वाराणसी-जम्मूतवी के बीच विशेष ट्रेन चलाएगा। ट्रेन वाराणसी से 18 अक्तूबर और जम्मूतवी से 19 अक्तूबर को रवाना होगी। दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाने वाली ट्रेन अयोध्या धाम जंक्शन और कैंट स्टेशन पर भी रुकेगी।
गाड़ी संख्या 04231 वाराणसी-जम्मूतवी विशेष एक्सप्रेस 18 अक्तूबर को वाराणसी से दोपहर 1:40 बजे रवाना होगी। अयोध्या धाम जंक्शन पर शाम 5:23 बजे आगमन और 5:25 बजे प्रस्थान होगा। अयोध्या कैंट पर शाम 5:55 बजे पहुंचकर छह बजे रवाना होगी। लखनऊ में रात नौ बजे पहुंचकर 9:10 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद ट्रेन शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट और पठानकोट कैंट होते हुए अगले दिन दोपहर 3:20 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 04232 जम्मूतवी-वाराणसी विशेष एक्सप्रेस 19 अक्तूबर को जम्मूतवी से शाम पांच बजे रवाना होगी। लखनऊ में अगले दिन सुबह 10:05 बजे पहुंचकर 10:15 बजे रवाना होगी। अयोध्या कैंट पर दोपहर एक बजे आगमन और 1:05 बजे प्रस्थान होगा। अयोध्या धाम जंक्शन पर दोपहर 1:23 बजे पहुंचकर 1:25 बजे रवाना होगी। जौनपुर जंक्शन पर दोपहर 3:40 बजे आगमन और 3:45 बजे प्रस्थान के बाद शाम 5:40 बजे वाराणसी पहुंचेगी। विशेष ट्रेन में सामान्य, स्लीपर और वातानुकूलित श्रेणी समेत कुल 21 कोच होंगे।