फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: समाधान दिवस में अनुपस्थित कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

Tue, 04 Mar 2025 10:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
पूराबाजार। ग्राम समाधान दिवस में आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण करें। अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। यह बातें खंड विकास अधिकारी अनुराग सिंह ने ग्राम पंचायत रसड़ा में आयोजित ग्राम समाधान दिवस में कहीं।
विज्ञापन

कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले ग्राम समाधान दिवस में गांव स्तर के सभी कर्मचारियों को मौजूद रहना चाहिए, जिससे ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण हो सके। इसके बावजूद रसड़ा में सचिव शिवकुमार, पंचायत सहायक अंकुर, रोजगार सेवक ही मौजूद थे। अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध संबंधित विभाग को लिखा-पढ़ी की जाएगी। इसी तरह रामपुर हलवारा पंचायत भवन पर प्रधान सुरेंद्र यादव के अध्यक्षता में आयोजित ग्राम समाधान दिवस में सचिव विनय दुबे, शाहिद केवल पंचायत विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। यही हाल रामपुर सरधा पंचायत भवन पर रहा। यहां प्रधान हेमलता सिंह के अलावा सचिव कोमल मिश्रा, पंचायत सहायक नेहा गुप्ता, रोजगार सेवक स्वतंत्र देव व सफाई कर्मी ही मौजूद थे। ग्राम पंचायत बैसिंह में प्रधान पूनम रावत के अलावा सचिव ज्योति, रोजगार सेवक राम बचन, पंचायत सहायक अनंतरा पांडे मौजूद थीं। यही हाल कछौली, मड़ना सहित अन्य जगहाें पर भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें