फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अलग-अलग मामलों में दो स्टाफ नर्सों पर हुई कार्रवाई

Mon, 29 Sep 2025 10:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सीएचसी रुदौली और सोहावल में तैनात एक-एक स्टाफ नर्सों पर अलग-अलग मामलों में कार्रवाई हुई है। उनके खिलाफ चल रही जांच के दौरान उन्हें अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

17 सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में प्रसव के लिए आई एक महिला को बेड नहीं मिल सका। इसके बाद महिला वहीं फर्श पर बैठी रही। बाद में वहीं पर उसका प्रसव हो गया तो मामला सोशल मीडिया में वायरल हुआ। 18 सितंबर को समाचार पत्रों में यह मामला सुर्खियों में रहा तो सीएमओ ने एसीएमओ डॉ. पीके गुप्ता को जांच अधिकारी नामित करके रिपोर्ट मांगी थी। इस बीच लापरवाही के आरोप में स्टाफ नर्स वर्षा को जांच रिपोर्ट मिलने तक सीएचसी तारुन से संबद्ध कर दिया गया।
वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल में प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई थी। यह मामला भी समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ तो सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश त्रिपाठी को मामले की जांच सौंपी थी। रिपोर्ट मिलने तक आरोपी स्टाफ नर्स रितिका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज से संबद्ध किया गया है। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान ने बताया कि जांच आख्या के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें