अयोध्या। त्योहारों पर मूर्तियां बनाने के लिए उधार बांस लेने के बाद 2.83 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने का मामला सामने आया है। नहरबाग निवासी बांस कारोबारी रीता देवी ने मूर्तिकार उत्तम पाल, उसके साथी बल्ले मौर्य और जमीन मालिक विशाल यादव के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
रीता देवी के अनुसार, वह करीब 30 वर्षों से उत्तम पाल को बांस की आपूर्ति कर रही हैं। उत्तम गणेश, लक्ष्मी और दुर्गा पूजा समेत विभिन्न त्योहारों के लिए मूर्तियां बनाने को सालभर उनसे उधार बांस लेता था। पहले मूर्तियां बिकने के बाद भुगतान कर देता था, लेकिन इस बार कुछ अधूरी मूर्तियां छोड़कर चला गया।
आरोप है कि बल्ले मौर्य और विशाल यादव ने 100 से अधिक मूर्तियां बेचकर रकम प्राप्त की, लेकिन रीता देवी का बकाया नहीं चुकाया। उनके पास बांस आपूर्ति के बिल भी हैं। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।