फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, तीन नामजद

Mon, 20 Apr 2026 08:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। नौकरी के लिए विदेश भेजने का झांसा देकर दो युवकों से करीब चार लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने क्षेत्र के दराबगंज निवासी मोहम्मद अरशद, कोतवाली नगर के सुभाष नगर निवासी मोहम्मद आजम बारकती और थाना कैंट के अब्बूसराय निवासी मोहम्मद राशिद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

तोरोमाफी, दराबगंज निवासी अजीम हयात और अब्दुल अजीम का आरोप है कि विपक्षियों ने एक एयर लाइंस के कुछ लोगों से पहचान होने का दावा किया था। उन्हें कजाकिस्तान भेजने की बात कही थी। दिल्ली से कजाकिस्तान के लिए टिकट करवाने का झांसा दिया। इसके लिए आरोपियों ने वर्ष 2024 में कई बार में बैंक खाते में चार लाख रुपये ले लिए। आरोपियों ने उन्हें प्लेन का ई टिकट दिया, जिसे लेकर वह लोग ट्रेन से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट काउंटर पर उन्होंने ई टिकट दिखाया तो उसे फर्जी बताया गया। फिर वह लोग दिल्ली एयरपोर्ट से वापस अपने गांव लौट आए। आरोपियों से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उनका पैसा वापस नहीं करेंगे और न ही विदेश भेजेंगे।

आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उन्हें दौड़ाकर पीट दिया। उन्होंने 20 अगस्त, 2025 को बीकापुर कोतवाली में शिकायत पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी व अन्य धारा में रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें