फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: इलेक्ट्रॉनिक की दुकान तोड़कर सामान ले जाने का आरोप

Sat, 21 Nov 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सिविल लाइंस क्षेत्र में बंद पड़ी इलेक्ट्रॉनिक दुकान को तोड़कर सामान उठा ले जाने का आरोप है। शहर के हौसिला नगर निवासी संजय शर्मा के मुताबिक सिंह गन हाउस के सामने उनकी संजय इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान थी।
विज्ञापन

तबीयत खराब होने के कारण कुछ दिनों से दुकान बंद थी। 19 नवंबर को वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान क्षतिग्रस्त थी। उसमें रखा करीब 30 हजार रुपये का सामान गायब था। जानकारी करने पर पता चला कि जसविंदर सिंह और उनके बेटे गुरदीप व एक अन्य भाई ने दुकान तोड़कर सामान उठा लिया है। विरोध करने पर आरोपियों ने गालीगलौज की। इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि प्राथमिक की दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें