फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महराजगंज से आरोपी कमलेश मद्धेशिया गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2026 09:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मिल्कीपुर। फर्जी वीजा बनाकर लोगों को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी कमलेश मद्धेशिया को रविवार को महराजगंज से गिरफ्तार किया गया है। इनायतनगर पुलिस ने उसे फरिंदा महराजगंज से पकड़ा और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन


यह गिरफ्तारी इनायतनगर थानाक्षेत्र के सारी गांव निवासी मुनव्वर अली की शिकायत पर हुई है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने फर्जी वीजा बनाने, जालसाजी और धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में पूराकलंदर थानाक्षेत्र के मनीष पाल उर्फ रिंकू पाल, अजीम खान और संदीप वर्मा के खिलाफ भी आरोप थे।
पुलिस इन तीनों आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। विवेचना के दौरान कमलेश मद्धेशिया का नाम प्रकाश में आया। इनायतनगर पुलिस टीम के उपनिरीक्षक देवव्रत यदुवंशी और सिपाही अन्नू सिंह ने उसे रविवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी औद्योगिक नगर वार्ड नंबर सात, अनंत नगर, थाना फरिंदा, महराजगंज से हुई।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर पियूष ने बताया कि गिरफ्तार युवक कमलेश मद्धेशिया के खिलाफ कई अन्य गंभीर मामले भी दर्ज हैं। इनायतनगर थाने के अलावा देवरिया के रुद्रपुर थाने में हत्या और आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत है। कुशीनगर के कप्तानगंज थाने में भी उस पर गंभीर आपराधिक धाराओं में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें