फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शॉर्ट सर्किट से एसी में ब्लास्ट, घर में लगी आग

Sun, 30 Mar 2025 08:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कोतवाली नगर के गुलाबबाड़ी के सामने स्थित घर में रविवार दोपहर करीब एक बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से एसी में ब्लास्ट हो गया, जिससे घर में भीषण आग लग गई। हादसे के समय शिवम यादव अपनी पत्नी और बच्ची के साथ घर से बाहर थे। पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलता देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। स्थिति को गंभीर होते देख दमकलकर्मियों ने ताला तोड़कर घर के भीतर प्रवेश किया और सबसे पहले किचन में रखे दो गैस सिलिंडर को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद दो दमकल वाहनों की मदद से लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना से घर की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। द्वितीय अग्निशमन अधिकारी प्रदीप पांडेय ने बताया कि आग से किचन, स्टोर और घरेलू सामान में काफी सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें