फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कारगिल विजय दिवस पर एबीवीपी ने निकाली शौर्य यात्रा

Tue, 28 Jul 2026 10:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
कारगिल विजय दिवस पर शौर्य यात्रा निकालते विद्यार्थी व अन्य
विज्ञापन
अयोध्या। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की साकेत महाविद्यालय इकाई ने मंंगलवार को शौर्य यात्रा निकालकर कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। महाविद्यालय से शुरू हुई यात्रा टेढ़ी बाजार होकर फिर महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुई। यात्रा में तिरंगा हाथों में लिए छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष लगाए।
विज्ञापन

शौर्य यात्रा का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति तिवारी और विशिष्ट अतिथि व्यवसायी विनोद जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रांत सह मंत्री शिवम मिश्रा ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अपने पराक्रम से पूरी दुनिया के सामने देश की ताकत का परिचय दिया। महानगर मंत्री जयश्री रावत ने कहा कि शौर्य यात्रा का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना को मजबूत करना है। इकाई अध्यक्ष नीलम गोस्वामी ने कहा कि शौर्य यात्रा शहीदों के सम्मान और राष्ट्र सर्वोपरि के संदेश का प्रतीक है।
कार्यक्रम में विभाग प्रमुख डॉ. नागेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष डॉ. मनोज छापड़िया, विभाग संगठन मंत्री अंकित भारतीय, महानगर संगठन मंत्री उदय मिश्र, प्रो. आशीष सिंह, प्रो. जन्मेजय तिवारी, शिक्षक संघ महामंत्री प्रो. अमुल्य सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें