फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: मिस्टर फ्रेशर अभिनव, प्रवेश व मिस फ्रेशर बनीं हर्षिता, लक्ष्मी

विज्ञापन
20- अवध विश्वविद्यालय के जनसंचार व पत्रकारिता विभाग की फ्रेशर पार्टी में चुने गए मिस्टर व मिस
विज्ञापन
अयोध्या। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जनसंचार व पत्रकारिता विभाग में बैचलर ऑफ वोकेशनल और मास्टर ऑफ आर्ट्स एमसीजे प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें मिस्टर फ्रेशर अभिनव श्रीवास्तव व मिस फ्रेशर हर्षिता चुनी गईं। एमए के प्रवेश कुमार मिस्टर व लक्ष्मी पाठक मिस फ्रेशर बनीं। इन प्रतिभागियों का चयन डांस, गेम, शेरो-शायरी और गाने के आधार पर किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के निर्णायक एमए के छात्र मयंक श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश गांधी, पवन पटेल व दयानंद रहे। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डाॅ. विजयेंदु चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षक आपकी सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं। यह आपका दूसरा घर है। यहां आप सीखेंगे और नए अनुभवों के साथ आगे बढ़ेंगे। अपनी क्षमताओं को पहचाने और अपनी प्रतिभा को सामने लाएं, जिससे आपके कॅरियर का मार्ग प्रशस्त हो सके।


विभाग के शिक्षक डाॅ. आरएन पांडेय ने कहा कि नई उचाइयों पर पहुंचने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। जीवन में मात्र उपाधि प्राप्त कर लेना ही उद्देश्य नहीं होना चाहिए। समाज के विकास व उत्थान के लिए प्रयासरत रहना होगा। आयोजन में एमए व बीवोक के महिमा पांडेय, शगुन जायसवाल, अलका, अक्श पांडेय, राहुल यादव व निलेश्वर पांडेय समेत अन्य विद्यार्थियों का सहयोग रहा। इस दौरान शिक्षक क्षितिज द्विवेदी, विद्यार्थी अर्पिता तिवारी, मानसी यादव, सृष्टि सोनी, हंशिका, गरिमा त्रिपाठी, अयान मिर्जा, विशाखा पांडेय व शोभित दुबे सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें