फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप की हार, मूल्यविहीन राजनीति की हार: निर्मल खत्री

Sat, 08 Feb 2025 09:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने व अरविंद केजरीवाल की पार्टी की हार पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत पर खुश होना कठिन है। जिस पार्टी को हर जगह हराने की ख्वाहिश हो उसकी जीत पर खुश हुआ भी कैसे जा सकता है? लेकिन अरविंद केजरीवाल की पार्टी की हार पर निश्चित तौर पर खुशी है। उनका हारना भारतीय राजनीति में मौका परस्त और मूल्यविहीन राजनीति की हार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अन्ना आंदोलन से लेकर आज तक का अरविंद केजरीवाल का सफर देखें तो वह सिर्फ झूठे वादों का सफर है। जहां तक विचारधारा का सवाल है तो देश में कांग्रेस पार्टी गांधीवादी सेकुलर राजनीति की प्रतिनिधि पार्टी है। दिल्ली का मुसलमान उन्हें तीन चुनाव से वोट दे रहा है लेकिन शाहीन बाग में महिलाओं के धरने प्रदर्शन में मुख्यमंत्री केजरीवाल या उनका कोई व्यक्ति नहीं गया। दिल्ली के दंगों में उनकी भूमिका मुस्लिम विरोधी रही। केजरीवाल ने दिल्ली, पंजाब, गोवा, गुजरात, हरियाणा और उत्तराखंड सब जगह कांग्रेस को ही नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें