फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अखिलेश पर नरम... मायावती पर तल्ख दिखे सांसद संजय सिंह, बताई संगम से सरयू तक पदयात्रा की नई तारीख

Thu, 09 Oct 2025 08:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या पहुंचे आप सांसद संजय सिंह ने संगम से सरयू तक पदयात्रा की नई तारीख बताई। इस दौरान वह अखिलेश पर नरम और मायावती पर तल्ख दिखे। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो ने कांशीराम की पुण्यतिथि के मौके पर सीजेआई पर हमले की निंदा तक नहीं की। यह दलित समाज के लिए निराशाजनक है।
विज्ञापन
सांसद संजय सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि संगम से सरयू तक की पदयात्रा की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह पदयात्रा 12 नवंबर से 24 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। बिहार चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर जूता मारने से जुड़े वायरल वीडियो पर संजय सिंह ने कहा कि यह सब भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों की ओर से फैलाया जा रहा है। सीजेआई के नाम पर वीडियो बनाकर प्रसारित किया जा रहा है। यह भाजपा व आरएसएस के नेतृत्व से प्रेरित है। देश के दलितों और वंचितों को अब जागृत होना होगा, ताकि बिहार चुनाव में इन ताकतों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। 

मायावती ने सीजेआई पर हमले की निंदा तक नहीं की- संजय सिंह

अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात पर उन्होंने कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है। इसमें कोई गलत बात नहीं है। वहीं, मायावती की रैली पर कहा कि कांशीराम की पुण्यतिथि के मौके पर उन्होंने सीजेआई पर हुए हमले की निंदा तक नहीं की। यह दलित समाज के लिए निराशाजनक है। दलित समाज को यह उम्मीद थी कि रैली में कम से कम दो लाइन बोलकर सीजेआई पर हमले की निंदा करेंगी। लेकिन, उन्होंने यह भी उचित नहीं समझा, जो मेरे लिए अफसोस की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें